फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देने के मामले में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत कारोबारी से 50 हजार की फिरौती मांगने पर पांच गिरफ्तार
विज्ञापन


- पैसे न देने पर परिवार को दी थी जान से मारने की धमकी
- पिंजौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामार कर पकड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रेत कारोबारी से प्रति महीना 50 हजार रुपये फिरौती मांगने और न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने के मामले में पिंजौर थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पहचान अमित कुमार निवासी पपलोहा माजरा, अनुज निवासी टंगरा कंगन रेलवे कालोनी, रवि निवासी धर्मखेड़ी नारनौद, हरविंदर निवासी माजरा मताबा कालका और हरप्रीत को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी को चंडीमंदिर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कृष्ण कुमार बिल्ला निवासी रत्तेवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर सभी को पंचकूला कोर्ट में पेश किया है।
पिंजौर थाना पुलिस को दी शिकायत में सतपाल सिंह निवासी रामपुर सियुड़ी पिजौर ने बताया था कि वह रेता, मिट्टी की सप्लाई का काम करता है। 21 नवंबर को दिन के समय वह चरणियां गांव में काम से गया था। इसी दौरान कॉल आई, जिसने कहा कि वह अमित गुर्जर बोल रहा है। यदि इस इलाके में काम करना है तो 50,000 रुपये हर महीने देने होंगे। यदि ऐसा न किया तो जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसके बाद भी 3-4 बार अमित के नाम का फोन आया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फोन के मुताबिक वह शाम को करीब 5 बजे जरनिया ठेके के सामने राधा-कृष्ण भट्ठे के पास पहुंचे। कुछ देर के बाद अमित गुर्जर 7-8 लड़कों के साथ आया, जिन्होंने असलहा भी ले रखा था। उन्होंने आते ही उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और अमित गुर्जर ने गाड़ी से बाहर निकाला और मेरी कनपटी पर रिवाल्वर रख दी। इसके अलावा अन्य दो लड़कों ने उनकी तरफ असलहा तान लिया। अमित ने धमकी देते हुए कहा कि मेरी बात नहीं मान कर अच्छा नहीं किया। ये तेरे परिवार के लिए अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन

उसने मेरा पर्स छीन लिया, जिसमें करीब 15,000 रुपये, आईडी प्रूफ और जरूरी कागजात थे। सतपाल की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमित साथियों के साथ कहीं जा रहा है। इसी दौरान छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें