फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-21 में ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया कैश और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21 में ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया कैश और जेवर
विज्ञापन

पंचकूला। चोरों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है। पुलिस अभी एक केस को सुलझा नहीं पाती कि दूसरी वारदात हो जाती है। शहर में चोरी और लूटपाट की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। चोरों ने एक नई वारदात को अंजाम सेक्टर-21 के बंद मकान का ताला तोड़ कर दिया परिवार किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। चोर घर के अंदर से कैश और सोने चांदी के गहनों चुरा ले गए। सोमवार सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि घर का दरवाजा खुला है तो उन्होंने मकान मालिक को फोन पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरविंद कांबोज का कहना है कि चोरी करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें