फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को लूटने वाले आरोपियों से सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी को लूटने वाले आरोपियों से सामान बरामद
विज्ञापन

पंचकूला। शिव मंदिर गणेशपुर के पुजारी को बंधक बनाकर सामान लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों से लूट की नकदी, मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। साथ ही लोहे की रॉड, बिना नंबर की एक्टिवा बरामद की है। पंचकूला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में अमजद, वसीम एवं इरफान उर्फ पप्पू को साजिश के तहत लूटने एवं मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी देने पर गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था, जहां से इरफान को एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से यह सामान बरामद किया गया है। महिपाल नाथ चेला गोविंद नाथ निवासी शिव मंदिर गणेशपुर थाना चंडी मंदिर ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि 22 अगस्त को सुबह तकरीबन डेढ़ बजे वह व संजय गिरी चेला बलराम गिरी निवासी डेरा अगंजर महादेव खनियारा धर्मशाला जिला कांगड़ा मंदिर के बरामदा में सोए हुए थे। इसी समय दो अज्ञात व्यक्ति एक ने अपने हाथ में लोहे की पाइप से मारना-पीटना शुरू कर दिया था। दोनों ने शोर मचाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने मुंह बंद कर दिया था। आरोपियों ने पर्स से 20 हजार रुपये दो मोबाइल फोन निकाल लिये थे। इसके बाद वह भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें