टूरिस्ट बस ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक युवती व महिला घायल
बरवाला। नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिहौड़ बाईपास पर एक टूरिस्ट बस की टक्कर से एक्टिवा सवार एक युवती व महिला घायल हो गई। बरवाला पुलिस चौंकी इंचार्ज ऋषि पाल ने बताया कि खटौली निवासी सोनिया पुत्री तलजिन्द्र व रजनी पत्नी कुलदीप अपनी एक्टिवा पर सवार होकर बरवाला की तरफ आ रही थी, जैसे ही वे रिहौड़ बाईपास पर पहुंची तो एक टूरिस्ट बस ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उन्हेें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया। वहां से सोनिया की गंभीर हालत देखते हुए उसे डॉक्टरों ने सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया और बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।