शांति बहाली के लिए जसवंतगढ़ में अभी भी पुलिस की तैनाती
पंचकूला। गांव जसवंतगढ़ में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद शांति कायम रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इसके लिए एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है जबकि अतिरिक्त बल को हालात नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। दो समुदायों के बीच मामूली विवाद से मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि मारपीट और पथराव में कई लोग घायल भी हो गए थे। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 70 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
उधर, इस मामले को लेकर एक समुदाय के दर्जनों लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात विधायक और डीसीपी के साथ हुई। दोनों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की ताकि आपसी सौहार्द खराब न हो।