मोरनी गैंगरेप
सन्नी ने कबूला गुनाह, कहा- गेस्ट हाउस में चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
सब
व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से करता था सौदा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। लवली गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। व्हाट्सएप के जरिए युवतियों और महिलाओं के फोटोग्राफ ग्राहकों को भेजकर सौदा तय किया जाता था। यह खुलासा मुख्य आरोपी सन्नी ने किया है। पुलिस पूछताछ में सन्नी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए सेक्स रैकेट चलाने की बात कही है। आरोपी ने कबूला है कि गेस्ट हाउस में पैसे लेकर ग्राहकों को महिलाएं और युवतियां उपलब्ध कराई जाती थीं। सन्नी ने रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में यह भी माना है कि गेस्ट हाउस में लड़कियों और महिलाओं को बुलाया जाता था। साथ ही विजिटर्स के नाम पर जो ग्राहक भी आते थे, वह उनसे बिचौलिए की भूमिका में बात करता था। सूत्रों की मानें तो गेस्ट हाउस में कई ऐसे रसूखदार लोग भी पहुंचते हैं, जिनका खुलासा न हो इस लिहाज से मामले में कार्रवाई में देरी हुई।
-------------------------
पीड़िता के पति से बोला- मेरी इजाजत के बिना नहीं चलता यहां फोन
आरोपियों ने गैंगरेप पीड़िता को भी 12 हजार रुपये की नौकरी देने के नाम पर बुलाया। इतना हीं नहीं, उसके पति ने बताया कि जब पत्नी से बात करवाने को कहने पर सन्नी का जवाब था कि यहां पहुंचने वालों के फोन, मेरी इजाजत के बगैर नहीं चल सकते हैं। उसने यह भी कहा कि मेरे आदेश के खिलाफ कोई नहीं जा सकता है। पीड़िता के पति ने जब कहा कि मेरी पत्नी को वापस घर भेज दो, तो सन्नी ने झूठ बोलकर उसे टरका दिया।