फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने के लिए ट्राले से लगाई छलांग,सड़क से टकराया सिर मौके पर ही हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा बोला, ब्रेक हो गए है फेल तो भतीजे ने चलते ट्राले से लगा दी छलांग, मौत
विज्ञापन


- चालक समेत चार लोग सवार थे, बाकी लोग चालक के साथ बैठे रहने से सुरक्षित बचे
- ट्राला चालक की सूझबूझ से टला हादसा, करीब एक किमी. तक ट्राले को डिवाइडर के साथ रगड़ता रहा चालक
- सोलन से ट्राले पर हैवी मशीनरी रखकर जीरकपुर की ओर जा रहा था ट्राला

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। ट्राले के ब्रेक फेल होने पर अपनी जान बचाने के लिए ट्राला चालक के साथ बैठे एक युवक ने अपनी जान बचाने के लिए चलते ट्राले से छलांग लगा दी, लेकिन ट्राले से कूदते ही युवक का सिर सड़क से टकरा गया। जिस वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह पिंजौर-पंचकूला मार्ग पर एचएमटी आवासीय परिसर के समीप की है। ट्राला चालक और मृतक के चाचा प्रीतम सिंह ने बताया कि वह सोलन से ट्राले पर हैवी मशीनरी लोड कर जीरकपुर की ओर जा रहा था। चालक समेत ट्राले मेें चार लोग सवार थे। प्रीतम ने बताया कि जैसे ही वह पिंजौर के समीप मल्लाह चौक के पास स्थित ट्रैफिक लाइट पर पहुंचा तो देखा कि ट्राले के ब्रेक नहीं लग रहे तो उसने साथ बैठे लोगों को बताया कि ट्राले के ब्रेक फेल हो गए हैं। प्रीतम सिंह ने बताया कि ब्रेक फेल होने की बात सुनकर उसके साथ बैठा उसका भतीजा बंटी (29) निवासी जीरकपुर ने अपनी जान बचाने के लिए चलते ट्राले से छलांग लगा दी। जिससे उसका सिर सड़क से टकरा गया और बुरी तरह से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस दौरान ट्राले में उसके साथ अन्य व्यक्ति बैठे रहे।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद ट्राले को रोकने के लिए उसने हाइवे के बीच बने डिवाइडर से ट्राले को धीरे-धीरे टकराना शुरू किया। करीब एक किलोमीटर के बाद सूरजपुर के समीप वह ट्राले को रोकने में सफल हो पाया। घटना में चालक सहित अन्य लोगों की जान बच गई। गनीमत रही इस दौरान अन्य वाहन ट्राले की चपेट में नहीं आया अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी। सूचना प्राप्त होने पर पीसीआर इंचार्ज विनोद और पिंजौर थाना पुलिस पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। एसएचओ थाना पिंजौर सुखबीर सिंह ने बताया कि घटना में बंटी ने चलते ट्राले से छलांग लगा दी जिससे उसका सिर सड़क से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें