फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-15 के पार्क की क्यारी में मिला भ्रूण, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 के पार्क में मिला भ्रूण, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित एक पार्क में 5-6 महीने का भ्रूण छोड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि एक महिला पार्क में पुदीना तोड़ने आई थी। इसी दौरान उसने देखा कि पार्क की एक क्यारी में नवजात भ्रूण पड़ा है। इस मामले की उन्होंने तत्काल पार्क में फड़ी लगाने वाले को जानकारी दी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के नजदीक सेक्टर-15/16 की डिवाईडिंग रोड पर बने इस पार्क में रोजाना सुबह के वक्त सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। लेकिन, इस पार्क में भ्रूण मिलने से आसपास के लोगों में भी इस बात की चर्चा है कि आखिरकार भ्रूण फेंकने वाली महिला कौन है। वहीं, पार्क में मिला भ्रूण लड़के का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें