फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन पहले मायके के लिए गई दो बच्चों की मां का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। उपमंडल के गांव चनाना से 13 दिन पहले लापता हुई दो बच्चों की मां का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। महिला के पति के मुताबिक उसकी पत्नी घर से अपने मायके और गांव बाड्या स्थित दादी गोरी मंदिर में धोक मारने के लिए बोल कर गई थी लेकिन दोनों ही जगह वह नहीं पहुंची। वीरवार की वह अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लेकर थाने पहुंचा जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के पति सुखबीर के मुताबिक उसकी पत्नी मुनीम देवी 7 जुलाई को गांव बाड्या में दादी गोरी के मंदिर में धोक मारने के बाद राजस्थान के राजगढ़ तहसील के एक गांव में अपने मायके जाने की बात बोलकर घर से गई थी। सुखबीर ने बताया कि उस दिन शाम को उसने जब पत्नी के बारे में पता किया तो वह ना तो बाड्या पहुंची और ना ही अपने मायके। इसके अलावा उसने अपने स्तर पर भी कई जगह पत्नी की तलाश की लेकिन उसके बारे में काई सुराग हाथ नहीं लगा। अंत में वीरवार को वह थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें