बेटे से कुकर्म का लगाया आरोप, केस दर्ज
बरवाला। एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ एक व्यक्ति पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस चौंकी इंचार्ज रामगढ़ जगदीश चंद ने बताया कि शिकायतकर्ता का लड़का अपने पिता के पास किशनपुरा आया हुआ था। इस दौरान 25 जून को नरेश कुमार गांव खोखर थाना चंडीमन्दिर, पंचकूला अपनी भैंस छोड़ने आया था। आरोप लगाया कि इस दौरान शिकायतकर्ता ने उसे अपने लड़के को घर पर छोड़ने की बात कहीं, लेकिन नरेश कुमार ने उसके साथ रास्ते में गलत काम किया। इसके बाद पीड़ित ने अपने पिता को सारी बात बताई। पुलिस चौंकी इंचार्ज ने नरेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।