फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर मौली स्थित टांगरी नदी पुल के नजदीक एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मौली पुलिस चौंकी इंचार्ज जसविन्द्र सिंह ने बताया कि नरमैल सिंह (54) पुत्र मोलु राम वासी कक्कड़ माजरा व उसका साथी सतीश कुमार (45) पुत्र ईश्वर वासी बिचपड़ी जिला अम्बाला बरवाला की तरफ से मौली की तरफ जा रहे थे, जैसे ही वो टांगरी नदी के पुल के पास पहुंचे तो मौली की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल, सेक्टर-छह पहुंचाया गया। नरमैल सिंह को सेक्टर-छह अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतीश कुमार की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर देर रात इलाज के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने नरमैल सिंह के भाई सुभाष सिंह की शिकायत पर कार के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों की सौंप दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें