तीन दिन के नवाजात बच्ची का सभी रिपोर्ट नार्मल
- मंगलवार को सेक्टर-छह के जनरल अस्पताल से नवजात को डिस्चार्ज किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शिशु गृह के पालने में मिली तीन दिन के नवजात बच्ची के सभी रिपोर्ट नार्मल आए हैं। सोमवार को बच्ची का पंचकूला सेक्टर-छह के जनरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किया गया था। बच्ची बिल्कुल स्वस्थ्य है। उसे अभी अस्पताल के निक्कु वार्ड रखा गया है। मंगलवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। उसके बाद बच्ची को सेक्टर-15 के शिशु गृह में लाया जाएगा।
बता दें कि रविवार दोपहर 1.35 बजे को तीन दिन की नवजात बच्ची को सेक्टर-15 के शिशु गृह के पालना में छोड़ गया था। जैसे हीं शिशु गृह में तैनात कर्मचारियों को बच्ची मिली उसे दूध पिलाया गया। साथ हीं इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।