फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला व बच्चे की गलती से मक्खी मार दवाई पीने से मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
गलती से कीटनाशक पीने से महिला व बच्चेे की मौत
विज्ञापन

बरवाला। किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही एक महिला व एक बच्चे की गलती से कीटनाशक की दवाई पीने से मौत हो गई। पुलिस चौंकी इंचार्ज बरवाला ऋषि पाल ने बताया कि कुलबीर पुत्र सिया राम गांव खेड़ा बहादुरपुर जिला सुजानपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है जो कि फिलहाल बरवाला बाईपास पर एक किराए के मकान में रहता है और वह मकान की छतों पर तारकोल डालने का काम करता है। बीती रात उसकी पत्नी रेशमा (24) व बच्चे सुलभईया (2) ने गलती से कीटनाशक दवाई पी ली। उसके बाद इनकी हालत खराब हो गई। जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इनके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें