फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका के विक्की मर्डर मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की मर्डर में टगरा और बब्बू को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा
विज्ञापन


- पुलिस ने आरोपी गणेश को पंचकूला से किया गिरफ्तार
- रविवार को तीनों आरोपियों को अदालत में किया जाएगा पेश

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कालका में पुरानी रंजिश में विक्रम उर्फ विक्की कैमी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट से हुई है, जबकि एक अन्य को पंचकूला से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्याम लाल टगरा, भूपिन्दर सिंह उर्फ बब्बू और गणेश शामिल हैं। इस मामले में फरार 25-27 आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पूछताछ के लिए रिमांड लिया जाएगा।
वीरवार शाम को गांव पपलोहा में छह गाड़ियों में सवार होकर बदमाशों ने विक्रम के बर्थडे के दिन अंधाधुंध फायरिंग की थी। फायरिंग में विक्की कैमी की मौके पर ही मौत हो गई थी। फायरिंग में विक्रम को छह गोलियां लगी थी, जबकि उसके तीन दोस्त भी गोली की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तीनों घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, इन दोनों गुटों के बीच माइनिंग के नाम पर रुपये ऐंठने के मामले में दुश्मनी शुरू हुई थी। इसके बाद आरोपी गुट के सदस्यों की ओर से विक्की मर्डर मामले में शिकायतकर्ता योगराज माजरा और उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज करवाए गए थे। हालांकि योगराज ने दोनों मामलों को झूठा करार देते हुए कहा कि उसे मारने की लगातार आरोपियों के गैंग के सदस्य कोशिश कर रहे थे। विक्की के जन्मदिन से पहले भी आरोपियों ने रेकी की और दो दिन उसे धमकी भी दी गई। इस मामले की पुलिस को मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई होने से पहले ही आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल असलाहे के अलावा पंचकूला से कब और किसकी मदद से फरार हुए, इसका भी पुलिस खुलासा करेगी। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक राजनेता के पति का नाम भी सामने आ रहा है जिनका आरोपियों से करीबी रिश्ता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गोवा भाग जाना चाहते थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


हथियार और गाड़ियों की होंगी बरामदगी
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे हत्या के मामले में पूछताछ होगी। तीनों आरोपियों से पूछताछ में हत्या से जुड़ी सच्चाई सामने आएगी। आरोपियों से हथियार और गाड़ियां भी बरामद की जाएंगी, जिसका इस्तेमाल हत्या के दौरान किया था।
- आरके मीणा, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें