फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफसर से चेन स्नैचिंग की कोशिश में स्नैचर चढ़ा लोगों के हत्थे,आरोपी को काबू कर किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर से चैन स्नैचिंग की कोशिश, एक काबू
विज्ञापन

- नीचे गिरी चेन को उठाने आए एक स्नैचर को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
गुरुवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक निजी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर से चेन स्नैचिंग की कोशिश करने वाले बाइक सवार दो झपटमारों में से एक को लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। सहायक प्रोफेसर वर्षा ने बताया कि वे हर रोज की तरह वार्ड - चार के गांव लोहगढ़ में बद्दी स्थित निजी कालेज की बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें बाइक सवार दो युवक तेजगति से अपनी ओर आते दिखे, जिस वजह से वे पहले की सावधान हो गई। पहले तो उन्हें लगा कि दोनों युवक उनके हाथ में पकड़े मोबाइल को छीनने की मंशा से उनकी ओर आ रहे हैं, लेकिन जब दोनों बाइक सवार नजदीक आए तो उनमें से एक युवक ने मोबाइल की बजाय गले में पहनी चेन पर हाथ मारकर खींच लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान अपनी चेन को बचाने की खींचतान में चेन झपटमारों के हाथों से नीचे गिर गई और वे थोड़ा सा आगे निकल गए। उन्होंने बताया कि जब नीचे गिरी हुई चेन को उठाने के लिए चेन स्नैचरों में से एक वापस आया, तो मौके पर इकट्ठा हो चुकी लोगों की भीड़ ने उसे काबू कर लिया। जबकि इस दौरान बाइक पर सवार दूसरा स्नैचर मौके से फरार हो गया। वहीं, स्नैचिंग की घटना से गुस्साए लोगों ने पकड़े गए आरोपी पर हाथ साफ कर दिया और उसके बाद पुलिस के हवाले कर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें