फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन


- ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हुआ चालक, बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को लगी मामूली चोटें
- न्यू बस्ती चंडीमंदिर निवासी सर्वजीत की ट्रक के नीचे कुचलने से हुई मौत

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
चंडीमंदिर-मोरनी मार्ग पर शनिवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुभाष चंद ने बताया कि शनिवार की रात करीब सवा 11 बजे वह और उसके मामा का लड़का सर्वजीत सिंह निवासी न्यू बस्ती चंडीमंदिर अपनी बाइक पर सवार हो कर निजी काम से मोरनी की ओर जा रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि सर्वजीत बाइक को चला रहा था जिस दौरान हम सांई ग्रेवल स्टोन क्रेशर के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिकायतकर्ता सड़क के किनारे गिर गया जबकि बाइक चालक सर्वजीत सिंह बाइक सहित ट्रक के आगे गिर गया। ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए ट्रक को सर्वजीत के ऊपर चढ़ा दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही वह ट्रक की ओर दौड़ा तो चालक ट्रक से उतर कर मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सर्वजीत को घायल अवस्था में लोगों की सहायता से सेक्टर-छह के अस्पताल में लेकर गया जहां से डॉक्टरों ने घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई में इलाज के दौरान 35 वर्षीय सर्वजीत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें