फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर फायरिंग मामले के आरोपी मोनू पूनिया ने कालका कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पर फायरिंग मामले के आरोपी मोनू पूनिया ने कालका कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन

27 अप्रैल को हिमशिखा कालोनी में फायरिंग में महिला हुई थी जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला/पिंजौर।
27 अप्रैल की देर रात हिमशिखा कालोनी में मारपीट और कार पर फायरिंग कर महिला को घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी मोनी पूनिया ने शुक्रवार को कालका की एक अदालत में सरेंडर किया। कोर्ट ने आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में पुलिस पहले ही मोनिका, मंजू के साथ-साथ आरोपी विकास और कुलदीप को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

27 अप्रैल की देर रात आरोपियों ने हिमशिखा कालोनी में अपने परिजनों के घर आई शिकायतकर्ता अनीता निवासी ढकोली जीरकपुर पंजाब के परिजनों के घर में घुस कर मारपीट की और वारदात की की पिंजौर थाने में शिकायत देने जा रहे शिकायतकर्ता के परिजनों की कार रोक कर आरोपियों ने कार पर फायरिंग कर दी जिसमें एक महिला घायल हो थी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपी मोनू पुनिया और उसकी पत्नि मोना के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,149,323,452,341,307,506 के साथ साथ आर्मस एक्ट की धारा लगा कर मामला दर्ज कर लिया था। शिकायत में अनीता ने बताया कि उसके पति अजय और आरोपी मोनू पुनिया का आपस में पैसे का लेनदेन था जिसको लेकर मोनू पुनिया की शिकायतकर्ता के पति अजय के साथ कई बार कहासुनी भी हुई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह हिमशिखा कालोनी पिंजौर मे अपने जेठ रमेश कुमार और सास रामवती के पास आई थी जिस दौरान 27 अप्रैल शुक्रवार को रात करीब साढ़े 9 बजे आरोपी मोनू पुनिया और अपनी पत्नी मोना और अन्य आरोपी हिमशिखा कालोनी में आकर जबरदस्ती उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसकी सास के साथ मारपीट की और मौके पर पास पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर अरोपी फरार हो गए। बाद में मामले की शिकायत देने जा रहे शिकायतकर्ता के जेठ और सास की कार को रोक आरोपियों ने कार पर गोली दाग दी। गोली लगने से शिकायतकर्ता की सास घायल हो गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों के हमले से उसके जेठ ने गाड़ी को भगा कर अपनी जाने बचाई परंतु आरोपियों द्वारा उसके जेठ की कार का काफी दूर तक पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें