फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से आफिस के लिए गई लड़की छह दिन से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के ध्यानार्थ
विज्ञापन


घर से आफिस के लिए गई लड़की छह दिन से गायब
- पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
पंचकूला के गांव बागवाली की एक लड़की पंजाब के डेराबस्सी में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थी जो कि छह दिन पहले घर से कंपनी के हेड आफिस हरिद्वार जाने के लिए निकली थी लेकिन न तो वह आफिस पहुंची और न ही कोई सुराग मिला। गांव बागवाली निवासी केशोद्दीन ने रायपुररानी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी हाजरा एक प्राइवेट एमेजोन नामक कंपनी में एडवरटाइजमेंट संबंधी कार्य करती थी और 29 मार्च की सुबह घर से कंपनी के हरिद्वार स्थित हैड आफिस जाने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद न तो वह आफिस पहुंची ओर न ही आज तक घर वापिस आई। लड़की के पिता ने बताया पहले हमने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर तलाश की लेकिन आज तक कोई भी सुराग न मिलने पर अचानक गायब हुई बेटी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रायपुररानी थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर साइबर सैल के माध्यम से लड़की की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पहले दिन लड़की का कंपार्टमेंट का पेपर था जो कि ठीक न होने पर तनाव में थी व पुलिस मामले को लेकर हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें