610 ग्राम अफीम के साथ आरोपी को सेक्टर-20 से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पुलिस ने सेक्टर-20 से 610 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी, इसी दौरान गांव कुंडी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गांव कुंडी की ओर तरफ से सड़क पर पैदल एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देख वह लौटने लगा, शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, तो उसी वक्त उसने जेब से एक पॉलीथिन फेंकने की कोशिश की, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
युवक की पहचान कुरुक्षेत्र के रामनगर कालोनी, इस्माइलाबाद निवासी विक्रम के तौर पर हुई। पॉलीथिन चेक करने पर उसमें से अफीम निकली। उसके पास इसके लिए कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। अफीम का वजन 610 ग्राम था, जिसकी कीमत काफी अधिक आंकी जा रही है।