फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीपल प्लॉट आवंटन मामले में जल्द शुरू होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टीपल प्लॉट आवंटन मामले में जल्द शुरू होगी छानबीन
विज्ञापन

- पुलिस ने मामले से संबंधित दस्तावेजों को इकट्ठा करना किया शुरू
- आरोपियों में अधिकारियों के साथ-साथ कुछ राजनेताओं के रिश्तेदारों के नाम भी है शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मल्टीपल प्लॉट आवंटन मामले के आरोपियों की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में दस्तावेजों की जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। दर्ज मामले के तहत जिन दो या दो से अधिक शहरों में प्लॉट या फ्लैट का आवंटन किया गया है पुलिस ने उससे संबंधित दस्तावेजों को जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-पांच थाने में पुलिस ने 59 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इन आरोपियों में अधिकारियों के साथ-साथ कुछ राजनेताओं के रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं। छानबीन के दौरान पुलिस उन दस्तावेजों की मूल प्रतियों की जांच करेगी, जिसके आधार पर प्लॉट आवंटित किए गए थे। मल्टीपल प्लॉट अलॉटमेंट में इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों की वैधता का पता चल सकेगा। उधर, हाईकोर्ट के निर्देश पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने फिलहाल 59 लोगों पर मामले दर्ज करवा दिए हैं, लेकिन इस मामले में आरोपियों की सूची बढ़ भी सकती है। जैसे-जैसे इस मामले में नए आरोपी जुड़ते जाएंगे, वे भी कार्रवाई की जद में आ जाएंगे। एचएसवीपी की ओर से पिछले वर्षों के दौरान प्राधिकरण में तैनात तमाम अधिकारियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। कुछ महीने पहले सीएम फ्लाइंग स्कवाड ने प्राधिकरण में कार्रवाई करते उन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने बिचौलिये के तौर पर भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें