फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे के मशक्कत के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनी हत्याकांड: मोबाइल फोन की तलाशी के लिए नाले में चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन

- ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा मोबाइल फोन
- पुलिस के पास रिमांड के लिए बुधवार तक का समय, पुलिस आगे भी मांग सकती है कोर्ट से रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
रजनी की हत्या के मामले में पंचकूला पुलिस ने रजनी का मोबाइल फोन और सिम खोजने के लिए चंडीगढ़ के दड़वा के नाले को साफ करवाया। करीब ढ़ाई घंटे के सर्च अभियान के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसी नाले से कुछ दिन पहले रजनी की साड़ी, रस्सी व कुछ सामान मिला था। उस सर्च के दौरान पुलिस को मोबाइल फोन नहीं मिल पाया। पुलिस को शक है कि इसी नाले में रजनी का फोन भी मिल सकता है, लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी पुलिस फोन को बरामद नहीं कर पाई। सेक्टर-20 थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मुलाजिमों ने नाले की सफाई करवाकर फोन की हर जगह तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रजनी का शव नहीं मिलने पर उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान अभी आरोपी एडवोकेट मनमोहन पुलिस को गुमराह कर रहा है। सिर्फ एक ही रट लगा रखी है कि वह शव के बारे में कुछ नहीं जानता, उसे कुछ याद नहीं आ रहा है। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि उसने अपनी पत्नी रजनी की डेड बॉडी को नष्ट कर दिया हो। लेकिन अभी भी पुलिस के पास रिमांड के लिए बुधवार तक का समय है। सभी परतें खुलने की पूरी संभावना है। पुलिस आगे भी मनमोहन का रिमांड मांग सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें