फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलबीर इंसां को भेजा न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दलबीर इंसां को भेजा न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हिंसा मामले में झज्जर से गिरफ्तार दलबीर इंसां को सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 25 अगस्त को पंचकूला में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हुई हिंसा के वक्त भी दलबीर यहां मौजूद था। रिमांड के दौरान पुलिस ने दलबीर के कब्जे से मोबाइल बरामद किया। इस दौरान आरोपी ने दलबीर इंसां से पंचकूला में उन स्थानों की पहचान करवाई जहां वह घटना के दिन मौजूद था। अब तक हिंसा मामले में फरार आरोपियों के बारे में भी पुलिस ने सुराग हासिल करने के लिए पूछताछ की। दलबीर से बरामद मोबाइल फोन को जांच के लिए भेज दिया गया है, जिसके रिकार्ड से खुलासा होगा कि हिंसा के दौरान वह किन-किन लोगों के संपर्क में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें