फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में 12 को चालान की होगी स्क्रूटनी

विज्ञापन
विज्ञापन
साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में 12 को चालान की होगी स्क्रूटनी
विज्ञापन


- डेरा प्रमुख और दो डॉक्टरों के खिलाफ दायर हो चुकी है चार्जशीट
- भगवान तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता (नपुंसक) है कहकर साधुओं को बरगलाया जाता था

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में सोमवार को चालान की शेष पन्ने जमा कराए गए। एक बक्से में चालान की कॉपी पहुंचाई गई थी। 12 फरवरी को इस मामले की अगली सुनवाई के दौरान चालान की स्क्रूटनी की जाएगी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अलावा दो डॉक्टरों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। इस मामले में पंचकूला के डॉ. पंकज गर्ग, दिल्ली के डॉ. एमपी सिंह सहित डेरा प्रमुख पर आरोप है। डेरा प्रमुख पर आरोप लगा कि वह अपने साधुओं को यह कहकर बरगलाता था कि उसके जरिये भगवान तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता (नपुंसक) है। चौंकाने वाली बात यह है कि सिरसा के डेरे में साधुओं को नपुंसक बनाया जाता रहा है। पहले से ही साध्वी यौन शोषण मामले में जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के खिलाफ अब नपुंसकता मामले में चार्जशीट फाइल करने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। साध्वी यौन शोषण मामले में पहले ही गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें