फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनिष्क की मौत वजहों का नहीं हो सका खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
तनिष्क की मौत की वजह का नहीं हो सका खुलासा
विज्ञापन

पंचकूला। तनिष्क की मौत के 12 दिन बाद भी पुलिस इस मामले की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। मौके से बरामद रिवॉल्वर के मालिक का तो पुलिस ने पता कर लिया, लेकिन गुम हुई रिवॉल्वर कब और कैसे पंचकूला तक पहुंची। यह अभी भी एक सवाल है। परिजनों ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनके घर में किसी के पास कोई भी लाइसेंसी गन नहीं है। तनिष्क की मौत के बाद शुरुआती दिनों में पुलिस ने इसे आत्महत्या का नाम दिया, लेकिन रिवॉल्वर की बरामदगी और कार से घटना के दिन बरामद सुबूतों की जांच रिपोर्ट में देरी से यह मामला और भी उलझता जा रहा है। घटना के बाद जिस कार से तनिष्क का शव बरामद हुआ था, उसे देखकर भी ऐसा नहीं लग रहा था कि कार में बैठकर उसने खुद पर गोली चलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें