ठेके से लाखों की शराब चोरी
रायपुररानी। गांव छोटा त्रिलोकपुर के नजदीक खुले देसी व अंग्रेजी शराब के ठेके से सोमवार रात लाखों की शराब चोरी हो गई। सोनम सोनकर कंपनी के मैनेजर बलविंद्र रामगढ़ ने बताया कि ठेके पर तैनात करिंदा रोज की तरह रात को ठेका बंद कर गया था व सुबह ताले टूटे देख तुरंत पुलिस व उसे फोन किया। उन्होंने मौके पर पहुंच नुकसान का आकलन किया। बलविंद्र ने बताया कि ठेके से लगभग 3500 रुपये, 35 से 40 पेटी अंग्रेजी शराब व लगभग 6 पेटी देसी शराब चोरी हुई है। जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। रायपुररानी थाने में इसकी सूचना दर्ज करा दी गई है।