दंगा फैलाने के आरोप में छह गिरफ्तार
पंचकूला। दंगा फैलाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने छह उपद्रवियों को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब सिविल अस्पताल से इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। गिरफ्तार लोगों में पंजाब और हरियाणा के अलग अलग जिलों के उपद्रवी शामिल हैं। वहीं सेक्टर-16 के वाटर वर्क्स में हुई तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में एफआईआर दर्ज की है। इस वजह से कुछ समय के लिए पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।