फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो जी, अब तो टूथपेस्ट भी होने लगा है चोरी

Mon, 02 Mar 2015 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गहने-नगदी की चोरी की वारदातें तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन अब तो टूथपेस्ट भी चोरी होने लगा है। मामला, रोहतक में सामने आया है।
विज्ञापन


सांपला थाना के गांव हसनगढ़ स्थित गोदाम से 15 लाख रुपये के टूथपेस्ट से भरा कैंटर ले गए। आरोपी को पुलिस ने शनिवार देर रात काबू कर लिया।

आरोपी कैंटर चालक को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगा रही है कि उसने 15 लाख का टूथपेस्ट कहां बेचा है।

फरीदाबाद निवासी राजदेव ने अपने कैंटर में 18 फरवरी को हसनगढ़ इंडो आर्य कोल्ड स्टोरेज से करीब 15 लाख रुपये कीमत की टूथपेस्ट लोड करवाई थी। कैंटर चालक हिसार, भूना, सिरसा सहित अन्य शहरों में माल डालने के लिए गाड़ी लेकर चला गया।
विज्ञापन


कुछ घंटे बाद जब चालक से संपर्क किया गया तो उसका फोन ही नहीं लगा और न ही कैंटर निर्धारित स्थान पर पहुंचा। कैंटर न पहुंचने पर राजदेव ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

फर्जी लाइसेंस और पता देकर पाई थी नौकरी

पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया था कि चालक ने अपना नाम देशराज बताते हुए फर्जी लाइसेंस और गलत पता देकर चालक की नौकरी प्राप्त की थी। कैंटर मालिक ने भी बिना छानबीन के ही उसे नौकरी पर रख लिया।

एएसआई के नेतृत्व में बनी टीम ने पाया काबू
ट्रक चालक को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर एएसआई सतबीर के नेतृत्व में टीम गठित की थी। शनिवार देर रात जानकारी मिलने पर पुलिस ने सांपला पुल के पास से आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान देसराज निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने टैंकर में भरा कोलगेट टूथपेस्ट को कहीं बेच दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें