घर से एलईडी और मोबाइल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर 16 के एक मकान से चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश घर से एलईडी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पिछले महीने भी सेक्टर-17 के एक मकान से आरोपियों ने एलईडी सहित घर से लाखों के सामान चुराए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सेक्टर-16 के मकान नंबर 303 में रहने वाली कंवलजीत कौर अपने काम के सिलसिले में बुटीक के लिए गई थी। इस दौरान बंद मकान के पिछले हिस्से से चोर दाखिल हुए और चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे सभी सामान खंगाले, लेकिन कीमती एलईडी और मोबाइल ही साथ ले गए। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज बलदेव ने बताया कि कंवलजीत कौर एक बुटीक में काम करती हैं। वीरवार को चोरों ने उनके घर पर वारदात को अंजाम की है। पुलिस का कहना है कि चोरी के समान की जल्द बरामदगी कर ली जाएगी।