पुलिस ने वीरवार को पपलोहा नदी में अवैध माइनिंग करते हुए दो टिप्पर और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया है। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारा, जिस दौरान एक जेसीबी से 2 टिप्परों की मदद से अवैध माइनिंग की जा रही थी। पुलिस ने मामले में टेक चंद, राम सिंह समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर तीनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियो को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।