स्कूल बस और मैक्सी कैब इंपाउंड
बरवाला। आरटीए विभाग पंचकूला के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने एक प्राइवेट स्कूल बस व मैक्सी को बरवाला पुलिस चौकी में इंपाउंड किया है। यह प्राइवेट बस युवराज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हंडेसरा (पंजाब) की है और लोकल रूट पर चलने वाली एक मैक्सी कैब को भी इंपाउंड किया गया है। उन्होंने बताया कि इन स्कूल बसों ने हरियाणा का टैक्स नहीं भरा हुआ था और मैक्सी कैब चालक के पास कागजात नहीं थे। इसलिए दोनों वाहनों पर कार्रवाई की गई है।