फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप 11111111

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुराचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जिले में आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ नहीं थम रहा है। बुधवार को पंचकूला के महिला थाने में एक रेप का मामला आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने पड़ोसी पर दुराचार का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार से आरोपी व्यक्ति की जरा सी कहासुनी हुई थी, जिसको लेकर वह गुस्से में था। बदला लेने की नियत से उसने लड़की से जबरदस्ती बाथरूम जाते समय दुराचार किया। नाबालिग ने जब अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। जांच अधिकारी जसविंद्र कौर ने बताया कि लड़की को आरोपी ने जबरन बाथरूम जाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद उसने लड़की के साथ दुराचार किया। आरोपी की पहचान संदीप (35) के रूप हुई है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें