बरवाला में चोरी के आरोप में पकड़ा था दीपक को
बरवाला। फरार कैदी दीपक को 2016 में पंचकूला-बरवाला मार्ग पर स्थित सैनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चौकी इंचार्ज भगवान दास ने बताया कि फरार आरोपी पर कालका से एक मोटरसाइकिल चुराने व चंडीमंदिर में लूट की योजना बनाने सहित अन्य आरोप हैं। इस फरार कैदी की तलाश में चप्पे-चप्पे की छानबीन की जा रही है।