फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 144 गैंगस्टर सक्रिय, पुलिस के लिए बन रहे चुनौती, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से चिंता बढ़ी

Mon, 12 Sep 2022 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के कई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना के गैंग से जुड़े हैं और उनके लिए पैसे लेकर टारगेट कीलिंग समेत फिरौती का धंधा करते हैं। वहीं, गैंगस्टरों के खिलाफ एसटीएफ बेहतर कार्य कर रही है और लगातार बदमाश काबू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलों की धरती हरियाणा में 144 गैंगस्टर सक्रिय हैं और वो पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। इनमें से बदमाश 10 फरार हैं। 108 अपराधी विभिन्न जेलों में बंद हैं और शेष जमानत व पेरोल पर बाहर हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में गैंगस्टरों के देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में सिख फॉर जस्टिस आतंकी संगठन भी अपनी सक्रियता बढ़ा कर बदमाशों को अपने साथ जोड़ रहा है। 

विज्ञापन


खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के कई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना के गैंग से जुड़े हैं और उनके लिए पैसे लेकर टारगेट कीलिंग समेत फिरौती का धंधा करते हैं। गंभीर बात ये है कि गैंगस्टर जेलों में बंद होने के बावजूद वारदातों को अंजाम दिला रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : हरियाणा को दहलाने की साजिश नाकाम: कैथल में मिला 1.5 किलो RDX, हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन
विज्ञापन


सबसे अधिक गैंगस्टर्स रोहतक जिले में 13 हैं। गुरुग्राम और हिसार जिले में 11-11 गैंगस्टर हैं। जींद, नूंह में 8-8, भिवानी, दादरी, फरीदाबाद, नारनौल में 6-6, फतेहाबाद, झज्जर, पलवल, पानीपत, पंचकूला, सोनीपत में 7-7 कुख्यात अपराधी हैं। अंबाला, हांसी, कैथल, यमुनानगर 5-5, रेवाड़ी में 4, कुरुक्षेत्र में 2, सिरसा में एक कुख्यात बदमाश है।
विज्ञापन


फरार चल रहे अपराधियों में मैनपाल उर्फ ढीला बादली (झज्जर) पर पांच लाख रुपये का इनाम है। जसबीर निवासी बैयांपुर सोनीपत, मनोज उर्फ बाबा उग्राखेड़ी, साजिद खान गांव बालसमंद हिसार, राकेश उर्फ काला गांव खैरमपुर हिसार, योगेंद्र उर्फ रिंकू निवासी जटशाहपुर पटौदी और विक्त्रस्म उर्फ बंटी कच्चा बाजार अंबाला समेत छह अन्य अपराधी फरार चल रहे हैं। हरियाणा पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि गैंगस्टरों के खिलाफ एसटीएफ बेहतर कार्य कर रही है और लगातार बदमाश काबू किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें