पत्नी को लकवा मार गया, तीन बेटियां हैं। इनमें से दो के साथ बाप ऐसी-ऐसी करतूतें करता है, जानकर आपका खून खौल जाएगा और कहेंगे कि इसे जान से मार दो। मामला हरियाणा के हिसार का है। बरवाला खंड के एक गांव में बाप द्वारा खुद की 13 वर्षीय नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है।
जब मामला गांव के सरपंच तक पहुंचा तो आरोपी बाप को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी तीन बेटियों का पिता है। उसकी सबसे छोटी बेटी सिर्फ तीन साल की है। आरोपी की पत्नी पिछले दो साल से पैरालाइज्ड है और बिस्तर पर है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बाप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरवाला के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 13 साल की है। अब वह अपनी मौसी के पास रहकर आठवीं कक्षा में पढ़ रही है। करीब एक साल पहले बेटी ने उसे बताया कि पिता उससे छेड़छाड़ करता है।
महिला के अनुसार, तब उसने सोचा कि बच्ची को कुछ गलतफहमी हो गई है, इसलिए उसने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद जब बच्ची ने छठी कक्षा पास की तो उसने कहा कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहती। वह पढ़ाई के लिए अपनी मौसी के पास जाना चाहती है। इसलिए उसने बेटी को एक साल पहले अग्रोहा क्षेत्र के गांव निवासी मौसी के पास भेज दिया। तब से वह अपनी मौसी के पास ही रह रही है।