फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: करंट से 13 साल के बच्चे की मौत, मासूम के ऊपर गिरा घर पर रखा फराटा पंखा, 8वीं में पढ़ता था करन

Sun, 24 Aug 2025 05:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा

सार

चंडीगढ़ में 13 साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे के ऊपर घर पर रखा फराटा पंखा गिर गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी की है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में करंट लगने से 13 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। इंदिरा कॉलोनी की झुग्गी नंबर 49 में रहने वाले परिवार के बच्चे करन की करंट से मौत हो गई। घटना के समय करन घर पर अकेला था, वह शनिवार दोपहर डेढ़ बजे स्कूल से घर लौटा था। नहाने के बाद घर पर रखे फराटा पंखे को चलाने लगा। इस दौरान पंखा गिर गया और करन उसके नीचे आ गया। पंखे में आए करंट की चपेट में आने के बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


करन की मां संगीता 15-20 मिनट बाद जब उसके छोटे भाई को स्कूल छोड़कर वापस घर आई तो देखा कि करण पंखे के नीचे आ बेसुध पड़ा है। इसके बाद वह आस-पास के लोगों के साथ करन को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में ले गई। वहां पर डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

करन के पिता अरविंद मोटर मार्केट मनीमाजरा में लेबर का काम करते हैं। करन के दो बड़े और एक छोटा भाई है। था। करन इंदिरा कॉलोनी के ही सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं आईटी पार्क थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 27 नर्सिंग ऑफिसर की जाएगी नौकरी: जीएमसीएच-32 के कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश, अस्पताल में 250 पद खाली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें