फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ीः 108 दिन से गायब है 12वीं की छात्रा, पिता ने की बिजली का तार पकड़ जान देने की कोशिश

Tue, 16 Jul 2019 02:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
30 मार्च को 12वीं का पेपर देने निकली छात्रा गायब हो गई। इंसाफ की आस लगाए पिता ने बिजली की तार पकड़कर जान देने की कोशिश की। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। मामला दर्ज होने के बाद भी उसकी बरामदगी न होने पर परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित पिता ने थाने के पास ही खंडहर भवन की दीवार पर चढ़कर ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन छूकर जान देने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उसे देख बचा लिया।
विज्ञापन


मामला उग्र होते देख थाने में काफी पुलिस बल तैनात रहा। थाने पहुंची एसपी के सात दिन में लड़की की बरामदगी के आश्वासन पर प्रदर्शन करने वाले शांत हो गए। 108 दिन से लापता बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर परिजन क्षेत्रीय और राजस्थान से आए ग्रामीणों के साथ सोमवार सुबह दस बजे बाबल थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव शुरू कर दिया। प्रदर्शन दोपहर तीन बजे तक किया गया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद परिजन नहीं माने और एसपी से मिलने की जिद पर अड़े रहे।

करीब ढाई बजे एसपी नाजनीन भसीन थाने पहुंची और पीड़ित पक्ष को सुना। एसपी ने एसआई गठित करने के साथ ही सात दिन में बेटी को बरामद करने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए। लापता लड़की के चाचा का कहना है कि लापता होने के दिन से लेकर आज तक बावल पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। 30 मार्च को भी बावल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की थी। महिला हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद रात 12 बजे मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद भी बावल पुलिस ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी और एसएचओ के साथ नोकझोंक

बावल में कई मोहल्लों से प्रदर्शन करते हुए लोग थाने पहुंचे। यहां पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके चलते डीएसपी जयसिंह वे एसएचओ के साथ प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई।

बावल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लापता बेटी नहीं मिलने के सदमे में पिता की दिमागी हालत कमजोर हो गई है। पिता का कहना है कि बावल पुलिस की नाकामी के चलते ही बेटी नहीं मिल पाई है। भीड़ ने इस दौरान पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई और जमकर नारेबाजी की।

सात दिन में छात्र की बरामदगी नहीं हुई तो करेंगे हाईवे जाम
श्री राज पुरोहित सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह ने कहा कि रेवाड़ी के सभी अधिकारियों से मिलकर बेटी की बरामदगी के लिए गुहार लगाई जा चुकी है। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हुआ। एसपी ने एसआईटी गठित कर सात दिन में बरामदगी का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी यदि बेटी बरामद नहीं हुई तो दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें