फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ीः छेड़छाड़ से तंग आकर फंदे पर झूली छात्रा, सुसाइड नोट में तीन युवकों पर लगाए आरोप

Thu, 09 May 2019 09:54 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
छेड़छाड़ से 12वीं की छात्रा इतना तंग हुई कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने तीन युवकों पर आरोप लगाए हैं। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। कसौला थाना क्षेत्र में बारहवीं की छात्रा ने बुधवार सुबह अपने घर में ही सुसाइड कर ली। आत्महत्या से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें तीन युवकों पर जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने तीनों युवकों पर मार्च महीने में छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो कुछ समय पहले ही जमानत पर रिहा होकर आ गए। अब पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर फिर तीनों के खिलाफ छात्रा से छेड़खानी कर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos
विज्ञापन

घरवालों की अनुपस्थिति में लगाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार, एक गांव में छात्रा ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर में ही अपनी चुन्नी के फंदे पर लटककर जान दे दी। इस दौरान उसके घर में कोई भी नहीं था। सभी लोग बाहर गए थे। जब घरवाले घर लौटे तो छात्रा का शव फंदे पर लटका देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने राजस्थान के जिला अलवर के गांव बीरनवास निवासी विनोद, रोहित और बिरेंद्र को उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मार्च माह में भी तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था।
- रणबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर कसौला थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें