फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हैवानियत: 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया

Sat, 12 Nov 2022 01:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

प्रसव के बाद पीड़ित की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज (अमृतसर) भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर के एसएचओ लोमेश ने बताया कि डीएनए टेस्टिंग के जरिये दुष्कर्म के आरोपी का पता लगाकर आरोपी को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर जिले में दुष्कर्म की शिकार दिमागी रूप से कमजोर 11 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने पर उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि डीएनए मैचिंग के जरिये आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन


मामला जिले के ऊना रोड पर स्थित एक गांव का है। पीड़िता का परिवार मूलरूप से मध्य प्रदेश का है और इन दिनों इलाके के एक गांव में किसान की मोटर पर ही रह रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। इन दिनों वह जिले के एक गांव में किसान की मोटर पर रहती हैं। 

कुछ दिन पहले उसका पति मध्य प्रदेश गया था। इस दौरान बेटी के पेट में दर्द होने पर वह उसे एक डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है। इसके बाद उसने वन स्टाप सेंटर की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने बताया कि वह और उसका पति मजदूरी करते हैं। बच्चे घर में अक्सर अकेले रहते हैं।
विज्ञापन


 बेटी दिमागी तौर पर कमजोर है। इसका फायदा उठा किसी ने उसके साथ गलत काम किया है। नौ नवंबर रात को उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद पीड़ित की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज (अमृतसर) भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर के एसएचओ लोमेश ने बताया कि डीएनए टेस्टिंग के जरिये दुष्कर्म के आरोपी का पता लगाकर आरोपी को जल्द काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें