फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण करके किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Mon, 21 Nov 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज एक मामले में जिला अदालत ने एक युवक को सजा सुनाई। मामले में सारंगपुर निवासी 21 वर्षीय अजय को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अजय के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में सितंबर 2015 में केस दर्ज किया था। पीड़िता के पिता ने पिछले साल सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनकी नाबालिग बेटी घर से लापता है।

उन्होंने उसकी रिश्तेदारी से लेकर सब जगह तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता ने सारंगपुर निवासी अजय पर बेटी के अपहरण का शक जताया था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अजय को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस को पीड़िता उसी के पास से मिली थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया तो उसमें दुराचार की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने अजय के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें