फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से फेसबुक अपडेट के राज खुले

Mon, 01 Dec 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की जेलों में बंद अपराधियों द्वारा मोबाइल से जेल में अपने फेसबुक अकाउंट अपडेट करने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


संगरूर, बठिंडा जेल के मामलों के बाद अब नाभा की जेल में हत्या के आरोप में बंद आरोपी जोधा कोठा गुरु नामक कैदी ने अपने फेसबुक आईडी को अपडेट कर रहा है।

इससे इस बात का भी खुलासा हो गया है कि जेल से आरोपी आसानी से अपने खतरनाक मनसूबों को अंजाम दे सकते हैं।

अमर उजाला की ओर से लगातार प्रमुखता से छापे जा रहे जेल में से बंद आरोपियों द्वारा फेसबुक अपडेट करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने आखिरकार जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
 
राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के खुफिया तंत्र पंजाब की जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों के सामने फेल होते दिख रहे हैं। जिसकी मिसाल जेल में बंद अपराधियों की ओर से मोबाइल के जरिए जेल से अपडेट की जा रही फेसबुक अकाउंट से मिलती है।
विज्ञापन


संगरूर , बठिंडा  के बाद अब नाभा जेल में हत्या के आरोप में बंद आरोपी जोधा सिंह कोठा गुरु ने मोबाइल से बैरक के बंद व खुले गेट के आगे खड़े होकर अपने साथी के साथ फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड किए हैं।  इसके अलावा उसने कई ऐसी तस्वीरों को जेल से अपलोड किया है, जिससे उसके जेल में बंद होने के पुख्ता सबूत इसकी गवाही दे रहे हैं।
 
अपराधी कोठा गुरु ने 2013 में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान गांव आदमपुरा में एक रैली को संबोधित कर रहे पीपीपी के हलका फूल के प्रभारी लखवीर सिंह सिधान पर जानलेवा हमला किया था।

इस हमले में सिधान को छह गोलियां लगी थीं और उनके साथी जसप्रीत सिंह की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई थी ।

जिसके बाद थाना दयालपुरा पुलिस ने अप्रैल 2013 में जोधा कोठा गुरु और उसके दर्जन साथियों के खिलाफ हत्या व हत्या करने की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था और उसे बठिंडा जेल भेज दिया  था।

आरोपी जोधा गुरु को करीब छह महीने पहले अति सुरक्षा वाली नाभा जेल में भेज दिया था। जहां से आरोपी ने नवंबर 2014 में लगातार अपने फेसबुक अकाउंट को अपडेट किया। 
विज्ञापन


इस संबंध्ा में नाभ्ाा जेल अध्ाीक्ष्ाक गुरपाल सिंह ने कहा कि जेल में जैमर चल रहे हैं, इसलिए मोबाइल चलना असंभव है। ऐसा हो सकता है कि आरोपी ने पेशी के  दौरान जेल से बाहर मोबाइल का उपयोग कर तस्वीरें अपलोड की हों। लेकिन फिर भी इस मामले की हम गंभीरता से जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें