फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने बहला फुसलाकर बच्ची से की हैवानियत, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर छोड़ गई थी चाची

Fri, 29 Nov 2019 09:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ऑटो चालक द्वारा ग्यारह साल की बच्ची की मदद करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-34 थाना और जीआरपी की मदद से आरोपी राम दत्त ठाकुर (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 व पोक्सो एक्ट (4) के तहत मामला दर्ज कर उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जीआरपी के एसएचओ नरेश कुमार ने कहा कि कोर्ट से आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

सेक्टर-45 निवासी ऑटो चालक राम दत्त ठाकुर व बच्ची बुड़ैल चौकी पुलिस को मिले। इसके बाद बच्ची ने बयान में बताया कि राम दत्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसकी सूचना पुलिस ने फौरन चाइल्ड लाइन (1098) को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर चाइल्ड लाइन की टीम ने पहुंचकर बच्ची से काउंसलिंग शुरू की। बच्ची ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले बिहार से उसे उसकी चाची और दो युवक ट्रेन से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लाए थे।
विज्ञापन

इसके बाद वे सभी उसे वहां छोड़कर चले गए। इस दौरान वहां पर ऑटो चालक राम दत्त ठाकुर मिला और वह उसे मदद करने का झांसा देकर नयागांव स्थित अपनी बहन के घर ले गया। वहां उसने उससे दुष्कर्म किया।

इसके बाद राम दत्त उसे बुडै़ल सेक्टर-45 लेकर पहुंचा, लेकिन बच्ची ऑटो से उतरने को तैयार नहीं थी। इस कारण राम दत्त उसे बुड़ैल पुलिस चौकी ले गया, जहां बच्ची ने आप बीती बताई। बुड़ैल चौकी पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर केस को जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें