फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में धक्का लगवाने का झांसा देकर सेल्स बॉय से छीने 12 हजार और मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करवाने गए सेल्समैन से गाड़ी में धक्का लगवाने का झांसा देकर दो स्नैचरों ने 12700 रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ स्नैचिंग की धाराओं के समेत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में दड़वा निवासी कारू साहू ने बताया कि वह सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट स्थित एक दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं। दोपहर को वह सेक्टर-26 पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करवाने गए थे। इस दौरान वह दो युवकों ने उनसे कहा कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है, जरा धक्का लगवा दो। इसके बाद वह युवकों के झांसे में आकर गाड़ी में धक्का लगाने चले गये। इस दौरान दोनों युवकों ने उनके 12700 रुपये और मोबाइल झपट लिए और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें