चंडीगढ़। सेक्टर-42 लेक के पास से क्राइम ब्रांच ने एक युवक को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 2.200 किलोग्राम चरस बरामद की है।
सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अटावा निवासी 26 वर्षीय आरोपी साजन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस-20 एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को टीम ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया।
क्राइम ब्रांच डीएसपी राजीव अंबस्ता की अगुवाई में इंस्पेक्टर हरिंद्र सिंह सेखों की टीम में सब-इंस्पेक्टर नीरज कुमार टीम के साथ शनिवार को सेक्टर-42 स्थित लेक के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी एक युवक वहां से एक बड़ा थैला लेकर गुजरता दिखा। शक होने पर तलाशी ली तो उसस 2 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी की अटावा में है मोबाइल की दुकान
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साजन अटावा में मोबाइल की दुकान चलाता है। वह बारहवीं तक पढ़ा है। वह नशे को हिमाचल प्रदेश से कम दामों में खरीदकर चंडीगढ़ की अलग-अलग जगहों पर ज्यादा दामों में सप्लाई करता था।