क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का चयन बांग्लादेश के खिलाफ भारत अंडर- 23 टीम में हुआ है। मंगलवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की। ऑल इंडिया जूनियर चयनकर्ता कमेटी की ओर से उनका चयन किया गया। बांग्लादेश के खिलाफ भारत को रायपुर में 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। यह मैच 19, 21, 23 , 25 और 27 सितंबर को खेले जाएंगे।
भारतीय टीम में चुने जाने पर अर्शदीप सिंह के घर खुशी का माहौल है। अर्शदीप सिंह ने कहा, ‘दोपहर बाद बीसीसीआई से पता चला कि मेरा चयन हुआ है। मेरे लिए यह खबर काफी खुशी की है। इस वनडे सीरीज में मुझे सिर्फ अपनी परफारमेंस पर ध्यान देना हैं, और नई चुनौती के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।’
अर्शदीप बाएं हाथ के तेज गेदबाज हैं। वे आईपीएल मे किंग्स इलेवन पंजाब और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से पंजाब की रणजी टीम में खेलते हैं। वे वर्ष 2018 में अंडर- 19 वर्ल्ड कप मे भारत को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।