फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में क्रिकेट टूनार्मेंट खरड़ की टीम ने जीता

Sun, 08 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा।
विज्ञापन
manimajra cricket
विज्ञापन
सुभाष नगर मैदान में शनिवार दोपहर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मनीमाजरा टाउन 11 और खरड़ की टीम के बीच खेल गया। इस मुकाबले में खरड़ की टीम ने मैच जीतकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।  
विज्ञापन


इस मौके पर मनीमाजरा के थाना प्रभारी हरमिंदर जीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने मैच का आगाज कर दोनों टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने जीतने वाली टीम को 2100 और रनरअप को 1100 रुपये का इनाम दिया। इस दौरान एडिशनल एसएचओ रोहित कुमार और समाजसेवी रामेश्वर गिरि की गेंदों पर थाना प्रभारी ने लंबे शॉट भी लगाए। 

20 ओवर के इस मैच में खरड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मनीमाजरा टाउन 11 को 99 रन पर ऑल आउट कर दिया। वहीं खरड़ की टीम ने 18 ओवर में 100 रन बनाकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


मैच के आयोजक अभिषेक, रिका, महबूब, मलकीत, भोला ने बताया कि फाइनल में खरड़ टीम के खिलाड़ी बबरा को 30 गेंदों पर 45 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। जबकि मैन ऑफ द सिरीज टाउन 11 के खिलाड़ी मनोज को दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें