क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक ऐसा हादसा हुआ कि पलभर में एक खिलाड़ी का जान चली गई। मामला पंजाब के मोहाली का है, जहां फेज-6 स्थित नामी अस्पताल के पास खाली ग्राउंड में खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।
इस दौरान बैट्समैन द्वारा खेली गई गेंद बॉलिंग कर रहे खिलाड़ी के सीने में लगी। बॉल इतनी तेज थी कि वह दोबारा बॉलिंग नहीं कर पाया। उसने बॉल को थ्रो करने का प्रयास किया तो ग्राउंड में ही गिर गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में फेज-6 के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।