फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन ही उद्घाटन, आचार संहिता से पहले मेयर ने लगाई उद्घाटनों की झड़ी!

Tue, 15 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
निगम के नए बने सदन और मेयर आफिस में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता की घोषणा बुधवार दोपहर 12 बजे तक हो जाएगी। इससे पहले सोमवार का दिन उद्घाटनों के नाम पर रहा। मेयर अरुण सूद ने सुबह से लेकर शाम तक उद्घाटन किए। एक सप्ताह से लगातार शहर में मेयर अरुण सूद और सांसद किरण खेर किसी न किसी प्रोजेक्ट का उद्घाटन ही कर रहे हैं, जबकि चुनाव आचार संहिता से पहले भाजपा पार्षद सतीश कैंथ मंगलवार सुबह 11 बजे औद्योगिक क्षेत्र के फायर स्टेशन की रेनोवेशन के काम का उद्घाटन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयुक्त ने बुधवार सुबह 11:15 बजे यूटी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता बुलाई है, जिसमें चुनाव का शेडयूल जारी किया जाएगा। निगम चुनाव 18 से 20 दिसंबर के बीच होने की उम्मीद है, जबकि नामांकन इसी माह के अंत से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कौन कौन से उद्घाटन हुए?

निगम के नए बने सदन और मेयर आफिस में बैठक
-औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन।
- यहां पर ही 10 डंपर प्लेसर को फ्लैग ऑफ किया गया।
- सेक्टर-38 वेस्ट में मैकेनिकल स्वीपिंग का काम शुरू किया गया।
-निगम के नए बने सदन और मेयर आफिस में बैठक की गई।
-सेक्टर-27 के कम्युनिटी सेंटर में रोटरी लाइब्रेरी का उद्घाटन।
-सेक्टर-16 में रिहायशी इलाकों के घरों के नंबर बताने के लिए साइन बोर्ड लगाए गए।

मेयर ने उड़ाया लोकतंत्र का मजाक
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि लोकतंत्र की हत्या सही मायनों में आज हुई है। मेयर ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। सदन की बैठक 11 की बजाय 2 बजे हुई। मेयर अरुण सूद पूरी तरह से तानाशाह हो गए हैं। पूर दुनिया में गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव मनाया गया, जबकि मेयर अरुण सूद ने सिर्फ उद्घाटनों पर जोर देकर अधिकारियों को व्यस्त रखा। सूद शायद अपने आपको भगवान से ऊपर समझने लग गए हैं। चुनाव के बाद परिणाम आने पर भाजपा को समझ आएगी कि सूद को मेयर बनाकर बहुत बड़ी गलती हुई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें