फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलामः मानिक और मनीषा, बना रहे हैं ईको फ्रेंडली ज्वेलरी, ताकि सुरक्षित रहे पर्यावरण

Mon, 02 Mar 2020 01:57 PM IST
खुशबू गोयल कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनीषा, मानिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर कलाकारी नाम से स्टॉल लगाने वाले मानिक और उनकी पार्टनर मनीषा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में लगे हैं। यह कार्य वह हैंडमेड ईको फ्रेंडली ज्वेलरी के जरिए कर रहे हैं।  मानिक ने बताया वह सारा सामान वेस्ट पेपर, डेनिम और न्यूज पेपर से तैयार करते हैं। उनके माता-पिता भी आर्टिस्ट है।
विज्ञापन


बचपन से वे आर्टिस्टिक कामों में लगे रहते थे। एक दिन उन्हें विचार आया क्यों न इको फ्रेंडली वस्तुएं बनाई जाएं। तभी से वे इको फ्रेंडली ज्वेलरी बनाने में लग गए। वह इस काम में पिछले ढाई साल से लगे हुए हैं। मानिक ने बताया कि पीयू फैशन टैक्नोलॉजी की छात्रा मनीषा उनकी पार्टनर हैं। उनसे उन्हें नए डिजाइन और आइडिया में काफी मदद मिलती है।

दोनों मिलकर वेस्ट मटेरियल और पेपर से ईयर रिंग्स, नैकलेस, फ्रेम्स, कोस्टर्स, की-चेन्स, फोटो फ्रेम्स आदि बनाते हैं। उन्होंने बताया कि एक झुमका बनाने में दो से ढाई घंटे का समय लगता है। वह सभी सामान खुद बनाते हैं। मानिक पेशे से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। वे कॉलेज के बीच में ही समय निकालकर और छुट्टी के दिन में अपना सारा समय कलाकारी के लिए उत्पादों को बनाने के लिए देते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ज्वेलरी पर देते हैं तीन साल की गारंटी

मानिक ने बताया कि उनकी ज्वैलरी व अन्य सामान पर तीन साल की गारंटी है। तीन साल तक पानी लगने पर भी उनका सामान खराब नहीं होता है। इसके साथ ही उनका सारा सामान हैंड क्राफ्टेड भी होता है। सारे डिजाइन वह खुद तैयार करते हैं। कलाकारी से हुई कमाई का 40 प्रतिशत हिस्सा वह एनजीओ को देते हैं।

सोशल मीडिया से लेते हैं ऑनलाइन ऑर्डर
मानिक ने बताया कि ज्वेलरी, की-चेंस और अन्य सामान उनके स्टॉल पर मिलता है। इसके साथ ही उनका इंस्टाग्राम, फेसबुक और गूगल पर पेज हैं। इसके माध्यम से वे देशभर से ऑनलाइन ऑर्डर भी स्वीकार करते हैं। ग्राहक की मांग के अनुसार वे हर तरह का सामान तैयार करकेदेते हैं। उनके पास 60 रुपये से लेकर 800 रुपये की रेंज तक का सामान होता है। इसके साथ ही वे ऑनलाइन ऑर्डर पर 500 से अधिक की शॉपिंग पर फ्री होम डिलीवरी भी देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें