फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप

Sat, 14 Jan 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
bomb Threat - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शनिवार सुबह कंट्रोल रूम में अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया कि बस स्टैंड परिसर में एक काले रंग का पॉलीथिन पड़ा है, जिसमें बम होने की आशंका है। 
विज्ञापन

इसके बाद चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज और थाना डिवीजन पांच के एसएचओ को मौके पर भेजा गया। इसके बाद पुलिस आलाधिकारी, डॉग स्कवाड की टीम और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लिफाफे की जांच की तो उसमें कचरा था। पुलिस ने वहां लोगों को शांत रहने की अपील की और उक्त युवक से पूछताछ की जिसने कंट्रोल रूम में फोन कर बम होने की आशंका जताई थी। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह 9.50 बजे कुणाल ने लुधियाना पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि बस स्टैंड परिसर में एक काले रंग का पॉलीथीन पड़ा है, जिसमें बम होने की आशंका है। 

इसके बाद कंट्रोल रूम के मुलाजिमों ने अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी और उस व्यक्ति का नंबर भी दिया। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर पांच और चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उसके बाद एडीसीपी तीन सुरिंदर लांबा, डॉग स्कवाड की टीम और बम निरोधक दस्ते के मुलाजिम भी मौके पर पहुंचे। पहले पुलिस ने सारे बस स्टैंड की तलाशी ली और उसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने उस जगह को घेर लिया जहां पर बम होने की सूचना थी। जब पुलिस ने लिफाफा चेक किया तो उसमें कुछ कचरा था। एडीसीपी 3 सुरिंदर लांबा ने इसकी पुष्टि की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें