फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राफ्ट मेला आज से, पढ़िए कार्यक्रमों का शेड्यूल

Fri, 14 Nov 2014 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में क्राफ्ट मेला आज से कलाग्राम में शुरू होगा। छठे क्राफ्ट मेले का उद्घाटन शाम साढ़े पांच बजे मुख्य अतिथि प्रशासक शिवराज पाटिल करेंगे। यूटी कल्चरल अफेयर्स की डायरेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि मेला 23 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


एनजेडसीसी के डायरेक्टर राजिंदर गिल के अनुसार, मेले को सूरजकुंड की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें तीन बड़ी म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स की तरफ से किया जाएगा।

चंडीगढ़ प्रशासन और नॉर्थ एरिया कल्चरल सेंटर मिलकर मेला आयोजित करेंगे। नॉर्थ की स्टेट्स के साथ अन्य कई राज्यों के स्टॉल मेले में होंगे।

दक्षिण भारतीय संगीत की प्रस्तुति से आगाज

14 नवंबर को दक्षिण भारतीय संगीत की प्रस्तुति से मेले का आगाज होगा। 15 को राजस्थानी डांस, 16 को सूफी गायक साबर कोटी प्रस्तुति देंगे। 17 को ममता जोशी कथक प्रस्तुत करेंगी। 18 नवंबर को संग्धा मिश्रा और आनंदी मिश्रा, 19 को पंजाबी सिंगर कुलविंदर बिल्ला, 20 को सूफी व गजल गायिका मंदाकिनी बोरा प्रस्तुति देंगी।

21 नवंबर को गजल व सूफी गायक मग्गर अली, 22 को बॉलीवुड गायिका शिप्रा गोयल की प्रस्तुति व 23 को फोल्का डांस इंडिया आयोजित किया जाएगा। मेलास्थल को गांव का रूप दिया गया है। मेले का प्रवेशद्वार समृद्ध विरासत का चित्रण है, जो खालसा कॉलेज अमृतसर के प्रवेश द्वार की तरह डिजाइन किया है।

मेले में 300 लोक नृतकों और देशभर से लोक गायकों सहित लोक यंत्र वाद्यक को आमंत्रित किया गया है। 170 राष्ट्रीय और राज्य विजेता भी मेले में भाग लेंगे। विभिन्न राज्यों के व्यंजन मेले में खास रहेंगे। पंजाब के नवांशहर और जम्मू के कलाकारों ने वीरवार शाम को रियाज किया।
विज्ञापन

पांच साल पहले हुई थी शुरुआत

- चंडीगढ़ में क्राफ्ट मेले की शुरुआत तत्कालीन गृह सचिव राम निवास के प्रयास से पांच साल पहले हुई थी।
- इसका उद्देश्य देश भर के कलाकारों को एक ही छत के नीचे जगह देना था ताकि वह अपनी कला दिखा सकें।
- चंडीगढ़ क्राफ्ट मेला पहले अक्तूबर में होता था।
- चंडीगढ़ में पहला नेशनल क्राफ्ट मेला वर्ष 2009 में 24 अक्तूबर से 2 नवंबर तक हुआ था और यह कश्मीर थीम पर आधारित था।
- दूसरा क्राफ्ट मेला 26 अक्तूबर से 4 नवंबर तक हुआ जिसकी थीम नॉर्थ ईस्ट थी।
- तीसरा क्राफ्ट मेला 8 से 17 अक्तूबर को हुआ था और इस मेले की थीम दक्षिण भारत थी।
- चौथा क्राफ्ट मेला 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक हुआ था और मेले की थीम ट्राइब्स ऑफ इंडिया थी।
-पांचवां क्राफ्ट मेला 29 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित हुआ था और मेले का थीम वेस्टर्न इंडिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें